WI T20I सीरीज के लिए BCCI चाहता था फुल स्ट्रेंथ टीम, लेकिन विराट कोहली नहीं हुए तैयार

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने के आखिरी में होने वाली टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ खेलने का प्लान बना रहा था। लेकिन कोहली ने ब्रेक लेने का फैसला किया।

विराट कोहली की टीम में जगह को लेकर एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर सवाल उठे रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका नाम न होने से एक बार फिर ये मुद्दा गर्म हो चुका है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोहली की अनुपस्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खुद आराम के लिए बोर्ड से अनुरोध किया था।

टी20 टीम की आधिकारिक घोषणा होने से पहले ही ये रिपोर्ट सामने आ गई थी कि कोहली और बुमराह आराम लेना चाहते हैं। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है, जबकि चयनकर्ताओं का कोहली को आराम देने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन 33 वर्षीय ने बीसीसीआई से सीरीज से बाहर रहने के लिए कहा था।
बोर्ड की शुरुआती योजना कोहली सहित सबसे मजबूत संभावित टीम का चयन करने की थी, लेकिन बल्लेबाज को छोड़ना का फैसला लेना पड़ा।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा, “टीम प्रबंधन और चयनकर्ता मौजूदा इंग्लैंड दौरे से पूरी स्ट्रेंथ के साथ टी20 टीम के साथ खेलना चाहते थे। लेकिन कोहली ने जोर देकर कहा कि वह एक ब्रेक चाहते हैं और वेस्टइंडीज की यात्रा नहीं करना चाहते हैं।”

सूत्र ने कहा, “जसप्रीत बुमराह को उनके वर्कलोड मैनजमेंट के तहत आराम दिया गया है। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को वनडे से आराम करने की जरूरत है।” विराट को पिछले कुछ महीनों से लगातार ब्रेक मिल रहे हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I के लिए भी नहीं चुना गया था। हालांकि, यह ब्रेक खराब फॉर्म के परिणामस्वरूप आया है, जिससे ये बल्लेबाज काफी समय से गुजर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
SLOT GACOR
Slot
ovo slot