US वीजा चाहने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज, अमेरिका ने उठाया यह कदम

अमेरिकी वीजा के लिए वेटिंग पीरियड बहुत जल्द नॉर्मल हो सकता है। इस दिशा में कुछ अहम कदम उठाए जा चुके हैं और नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा एच और एल वर्क वीजा के लिए 100,000 स्लॉट भी खुले हैं।

अमेरिकी वीजा की चाहत रखने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी है। एक तरफ जहां वीजा के लिए वेटिंग पीरियड कम किया जा रहा है। वहीं, एक लाख नए वीजा स्लॉट भी खोले गए हैं। इस दिशा में कुछ अहम कदम उठाए जा चुके हैं और नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा एच और एल वर्क वीजा के लिए 100,000 स्लॉट भी खोले गए हैं। अमेरिकी एंबेसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। इस साल अमेरिका ने भारतीय छात्रों को 82,000 स्टूडेंट वीजा जारी किया है। इसके बाद अगली प्राथमिकता अन्य वीजा से जुड़े वेटिंग पीरियड को खत्म करनी है। इनमें एच और एच कैटेगरी के अनिवासी वर्क वीजा के साथ प्रतिष्ठित एच-1बी वीजा, बी-1 बिजनेस वीजा, बी-2 टूरिज्म वीजा और शिपिंग व एयरलाइंस कंपनियों के क्रू के लिए वीजा भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *