JEE Advanced 2022: पेपर 2 में ये सेक्शन था लंबा, पढ़ें एनालिसिस

JEE Advanced 2022: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस (जेईई एडवांस्ड) आज 28 अगस्त को आयोजित किया गया था। जेईई एडवांस्ड 2022 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेज में

JEE Advanced 2022: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस (जेईई एडवांस्ड) आज 28 अगस्त को आयोजित किया गया था। जेईई एडवांस्ड 2022 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेज में प्रवेश के इच्छुक आवेदकों के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। आज जेईई एडवांस्ड दो अनिवार्य पेपरों ( पेपर 1 और पेपर 2) के लिए आयोजित किया गया था।

पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित किया गया था, वहीं जेईई एडवांस्ड पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। आइए जानते हैं कैसी रही पेपर 2 की परीक्षा। पढ़ें पूरा एनालिसिस।

विद्यामंदिर क्लासेस के मुख्य शैक्षणिक अधिकारी सौरभ कुमार के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2022 में तीनों वर्गों में 8 पूर्णांक, 4 सिंगल चॉइस और 6 मल्टीपल चॉइस के प्रश्न शामिल थे। कुमार के अनुसार पेपर 2, पेपर 1 की तुलना में मध्यम था। ऑर्गेनिक केमिस्ट्री कठिन थी। पेपर 2 में कक्षा 11 से अधिक कक्षा 12 केमिस्ट्री के प्रश्न शामिल थे।

FIITJEE नोएडा के अध्यक्ष ने कहा, गणित (मध्यम और लंबा) कैलकुलस और कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री से अधिक प्रश्न थे। प्रश्न मिश्रित अवधारणा वाले प्रश्न थे, जिनमें दो अध्यायों को शामिल किया गया था, जिसमें फंक्शंस एंड प्रोग्रेसिव्स, डिफरेंशियल इक्वेशन के साथ क्लब किए गए डेरिवेटिव्स का एप्लीकेशन, ट्रिगोनोमेट्री के साथ क्लब किया गया सर्कल, मैट्रिसेस के साथ क्लब किए गए वेक्टर, हाइपरबोला, एलिप्स,  प्रोबेबिलिटी, डेफिनिट इंटीग्रेशन से कुछ सीधे प्रश्न थे। वहीं प्रश्नों की गणना लंबी थी।

बता दें, फिजिक्स सेक्शन मध्यम और लंबा रहा। प्रश्न  सभी अध्यायों को कवर करते हुए पूछे गए हैं।  छात्रों ने बताया, ऑप्टिक्स, काइनेमेटिक्स, वर्क पावर एंड एनर्जी, रोटेशनल मोशन, थर्मोडायनामिक्स मिक्स्ड विद सरफेस टेंशन, करंट इलेक्ट्रिसिटी, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, मैग्नेटिज्म से प्रश्न पूछे गए थे। वहीं प्रश्नों में अधिक समय लगा, इसलिए कुछ छात्रों को यह सेक्शन लंबा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *