रणवीर सिंह ने अपना और विक्की कौशल का बनाया मजाक, बोले- दीपिका-कैटरीना हमारी औकात से हैं बाहर

रणवीर सिंह बेबाक बोलते हैं। वह किसी भी मुद्दे पर बोलने से डरते नहीं। इसके साथ ही वह दोस्तों के साथ भी खूब मस्ती करते रहते हैं। अब एक्टर ने अपना और विक्की कौशल का फिल्मफेयर अवॉर्ड में मजाक बनाया।

रणवीर सिंह हमेशा अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण की तारीफ करते नहीं थकते हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह दीपिका को लेकर जरूर बात करते हैं। अब बीती रात फिल्मफेयर अवॉर्ड में उन्होंने ना सिर्फ खुद को बल्कि विक्की कौशल को भी खुशकिस्मत कहा है। दरअसल, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान रणवीर ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने विक्की कौशल और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी बात की। रणवीर ने पहले कहा कि विक्की और उनके लुक्स काफी मिलते हैं। दोनों टॉल डार्क एंड हैंडसम हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि दोनों फेयरी टेल यानी कि सपनों की दुनिया में रह रहे हैं।

विक्की को बताया अपने जैसा

बता दें कि रणवीर ने दीपिका से साल 2018 में शादी की थी। वहीं विक्की ने पिछले साल कैटरीना के साथ साथ फेरे लिए। जूम की रिपोर्टे के मुताबित अवॉर्ड शो के दौरान विक्की के साथ क्या चीजें मिलती हैं, इस पर वह बोले कि विक्की कौशल के लिए ये साल काफी शानदार रहा। विक्की और मैं दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम दोनों करण जौहर की फिल्म तख्त में साथ में काम करने वाले थे क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं। हम दोनों टॉल, डार्क और हैंडसम हैं।

दीपिका, कैटरीना हमारी औकात से बाहर

रणवीर आगे कहते हैं, ‘मैं, दीपिका पादुकोण से और विक्की, कैटरीना कैफ की शादी करके अपनी-अपनी सपनों की दुनिया में रह रहे हैं। लोग हमसे बोलते हैं कि वो दोनों हमारी औकात से बाहर हैं।’

रणवीर की इस बात को सुनकर सभी हंसने लगते हैं। लेकिन वह यहीं नहीं रुकते। इसके बाद रणवीर, आलिया और रणबीर की शादी पर बात करते हैं। वह कहते हैं, आलिया और रणबीर की शादी बेस्ट थी। छोटी, इंटीमेट और कोजी। उन्होंने खाने के मामले में कितना पैसा बचाया। मेरे सिंधि पापा तो उनकी शादी से सबसे ज्यादा खुश थे।बता दें कि रणवीर को फिल्म 83 के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। उन्हें ये ट्रॉफी देने खास दीपिका पादुकोण आईं। वहीं विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक च्वाइस) अवॉर्ड मिला फिल्म सरदार उधम के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *