पटियाला हिंसा: मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार, CIA ने मोहाली से पकड़ा

पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि आरोपी विस्तारा फ्लाइट के जरिए मुंबई से सुबह 7.20 बजे मोहाली पहुंचा था। शुक्रवार को हुई हिंसा में 4 घायल हुए थे।

पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि आरोपी विस्तारा फ्लाइट के जरिए मुंबई से सुबह 7.20 बजे मोहाली पहुंचा था। यहां CIA की टीम ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पटियाला में खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। उस दौरान करीब 4 लोग घायल हो गए थे।

खबर है कि परवाना सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा का प्रमुख है। इससे पहले भी उसपर सोशल मीडिया के जरिए उग्रवाद भड़काने के आरोप लग चुके हैं। साथ ही वह UAPA और सन 1984 के दंगों को लेकर भी अपने बयानों के चलते चर्चा में रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *