तिल्दा साहू समाज ने किया मातृ सम्मेलन का आयोजन, इस मौके पर महिला साहू समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू हुई शामिल

रायपुर। तिल्दा में कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में तिल्दा साहू समाज द्वारा आज महिलाओं के लिए मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया  इस कार्यक्रम में मुख्याथिति- डॉ ममता साहू (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला साहू समाज), उपाध्यक्ष- ओमिन साहू (तहसील साहू संघ तिल्दा), उपाध्यक्ष – लिलेश्वरी साहू (जिला साहू संघ बलौदाबाजार), कवियत्री- इंद्राणी साहू (भाटापारा), पुष्पा साहू – संयुक्त सचिव जिला रायपुर, इस मौके राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू  ने महिलाओं को संबोधित किया साथ ही महिलाओं को सशक्त करने की बात कहते हुए जागरूक होने की बात कही की ताकि समाज और देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी हो और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर खड़े हो सके, इस दौरान बड़ी संख्या में साहू समाज की महिलाओं ने इस सम्मेलन में भाग लिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *