‘कांग्रेस तुष्टीकण की राजनीति करती है’, कांग्रेसियों के आरोपों पर पूर्व CM डॉ. रमन बोले- कोई भी फोटो खिंचवा लेता है

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया की हत्या के बाद आरोपी की भाजपा नेता के साथ तस्वीर पर कांग्रेस निशाना साध रही है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी इस पर भाजपा को स्पष्टीकरण देने की बात कही है।

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या के बाद आरोपी की भाजपा नेता के साथ तस्वीर पर कांग्रेस निशाना साध रही है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी इस पर भाजपा को स्पष्टीकरण देने की बात कही है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज-कल राष्ट्रीय नेता के साथ लोग चलते-फिरते फोटो खिंचवा लेते हैं। इस पर स्पष्ट करने की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो तुष्टीकरण के खिलाफ बात करती है। तुष्टिकरण की राजनीति कांग्रेस करती है। कांग्रेस के दिमाग में वही भरा हुआ है।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक से लौटे डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन मिला। संगठन को और मजबत करने की कार्ययोजना बनाई गई। कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। कुछ राज्यों में गठबंधन सरकारें है। जिन राज्यों में भाजपा शीर्ष नहीं है या जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां संगठन को मजबूत कर सत्ता तक पहुंचने का रोड मैप तैयार किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति से मिले मार्गदर्शन को अमलीजामा पहनाएंगे। संगठन को और मजबूत करेंगे। छत्तीसगढ़ में 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

चेहरा परिवर्तन को बताया मीडिया की उपज 
छत्तीसगढ़ में भाजपा लगातार हार से जूझ रही है। 4 उपचुनाव व निकाय चुनाव में मिली हार के बाद संगठन में परिवर्तन और सीएम के चेहरे पर चर्चा होने लगी है। इस पर डॉ. रमन ने कहा कि संगठन में परिवर्तन का का मामला मीडिया की उपज है। बता दें कि भाजपा का एक धड़ा नेतृत्व परिवर्तन चाहता है और वह दिल्ली दरबार तक लॉबिंग कर रहा है। खैरागढ़ उपचुनाव में मिली हार के बाद इस हवा को और बल मिला। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को यह कहना पड़ा कि इस बार पीएम मोदी और विकास पर चुनाव लड़ा जाएगा। अभी कुछ दिनों पहले वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के पास आक्रामक चेहरा नहीं है। भाजपा को एक ऐसे आक्रामक चेहरे की जरूरत है जो अंदरूनी हिस्सों तक पार्टी को मजबूत कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *