‘आस्था’ में ओम पुरी और रेखा इंटीमेट सीन करते वक्त हो गए थे बेकाबू? कुर्सी टूटने के थे चर्चे

Rekha Om Puri Aastha Movie Scene Trivia: बॉलीवुड में कई फिल्में अपने बोल्ड कॉन्टेंट की वजह से सुर्खियों में रही हैं। आस्था फिल्म के एक सीन के बारे में चर्चा है कि एक्टर सच में फिजिकल हो गए थे।

रेखा दमदार एक्ट्रेस हैं इसमें कोई दोराय नहीं। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में और यादगार किरदार दिए। रेखा ने कई ऐसे रोल भी किए जिन्हें शूट करना आसान नहीं था। आस्था, कामसूत्र और खिलाड़ियों के खिलाड़ी उनकी ऐसी ही फिल्में थीं जो बोल्ड कॉन्टेंट की वजह से चर्चा में रहीं। आस्था फिल्म के एक सीन का आज भी जिक्र होता है। फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ ओमपुरी थे। फिल्म कुछ खास नहीं चली थी लेकिन ओमपुरी और रेखा का सेक्स सीन सुर्खियों में रहा था। गॉसिप गलियारों में चर्चे थे कि दोनों एक्टर्स सीन में इतना डूब गए थे कि कुर्सी टूट गई थी।

सीन में खो गए थे एक्टर्स

आस्था फिल्म में ओम पुरी और रेखा पति-पत्नी के रोल में थे। मूवी में उनके बीच इंटीमेट सीन भी थे। फिल्म का एक इंटेंस सीन काफी चर्चा में रहा था। इस सीन की शूटिंग को लेकर कई चौंकाने वाली रिपोर्ट्स आई थीं। इन खबरों के मुताबिक, ओम पुरी ओर रेखा को कुर्सी पर एक इंटीमेट सीन करना था। शूटिंग के वक्त दोनों सीन में इतने खो गए थे कि कुर्सी टूटने के कगार पर पहुंच गई थी। सेट्स से खबरें उड़ी थीं कि सीन हकीकत के काफी करीब था।

रेखा को किया गया था जबरन किस

रेखा की एक और फिल्म अंजाना का किस्सा भी सुर्खियों में रह चुका है। उस वक्त रेखा 15 साल की थीं। उनकी यह फिल्म 1969 में आई थी। मूवी में रेखा के अपोजिट विश्वजीत थे। रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म के डायरेक्टर राजा नवाथे ने प्लान बनाया था कि विश्वजीत रेखा को किस करेंगे। विश्वजीत रेखा को बाहों में भरकर 5 मिनट तक जबरन किस करते रहे थे। इस बीच डायरेक्टर ने कट नहीं बोला। वहां मौजूद यूनिट के लोग सीटियां बजाते रहे। बताया जाता है कि रेखा रोने लगी थीं। यह सीन स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था बल्कि अचानक हुआ था। बाद में बवाल बढ़ने के बाद विश्वजीत को सफाई देनी पड़ी थी कि उन्होंने डायरेक्टर के कहने पर ऐसा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *