बाराबंकी : घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

यूपी के बाराबंकी जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक गांव में महिला को अकेली पाकर कुछ उसके घर में घुस कर छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।

बाराबंकी में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात महिला को अकेली पाकर उसके घर में कुछ लोग घुस गए। इन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर इन लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात उसका पति मेंथा की पेराई करने खेत गया था। इसी दौरान उसके घर में गांव के छोटू, धर्मेश, हरिकेश व रामचंद्र घर में घुस आए। उन लोगों ने छेड़छाड़ की तो उसने शोर मचाया। इस पर उन्होंने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। घर में शोरगुल सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि  विपक्षियों से गत मार्च में विवाद हुआ था जिसका मुकदमा विचाराधीन है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *