आयुष शर्मा ने बताया, इस बार सलमान खान के घर क्यों नहीं हुई ईद की पार्टी, बोले- सासू मां ने बनाई थी बिरयानी

Salman Khan Eid Party Inside Detail: सलमान खान की बहन के पति आयुष शर्मा ने ईद की पार्टी की कुछ खास बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि बिरयानी उनकी सास ने बनाई थी साथ ही सलमान पार्टी के होस्ट थे।

सलमान खान (Salman Khan) की ईद पार्टी के अब तक चर्चे हैं। इस पार्टी में उनके दोस्त और करीबी शामिल हुए थे। फोटोज और वीडियोज भी वायरल हुए। अब सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने पार्टी से जुड़ी कुछ अंदर की बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि लंच में बिरयानी सलमान खान की मां सलमा ने बनाई थी। जो कि हमेशा का रिवाज है। शाम को मेहमानों के लिए भी उन्होंने बिरयानी बनाई थी, जो सबको काफी पसंद आई। इसके अलावा आयुष ने यह भी बताया कि इस बार सलमान के घर पर पार्टी क्यों नहीं हुई थी।

मंगलवार को अर्पिता शर्मा और आयुष शर्मा के घर ईद की पार्टी हुई थी। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े लोग शामिल हुए थे। सलमान के परिवार के साथ उनके साथ काम कर चुकी ऐक्ट्रेसस और दोस्त थे। अब आयुष ने बताया है कि पार्टी उनके घर पर क्यों हुई। ईटाइम्स से बातचीत में आयुष बताते हैं, ईद पर मेरी सासू मां ने बिरयानी बनाई थी। वह ऐसा हमेशा करती हैं। सलमान ने यह बिरयानी खाई थी। साथ ही उन्होंने शाम की पार्टी में शामिल हुए मेहमानों के लिए भी बिरयानी बनाई थी और मैंने देखा कि लोगों को यह काफी पसंद आई। नल्ली निहारी भी बहुत यमी थी। मुझे खुशी है कि लोगों को पार्टी में खाना बहुत पसंद आया।

आयुष ने यह भी बताया कि पार्टी सलमान के घर के बजाय उनके घर पर क्यों हुई। उन्होंने बताया, हम लंबे समय बाद पार्टी कर रहे थे तो सलमान भाई चाहते थे कि यह ग्रैंड लेवल पर हो, इस वजह से हमारे घर पर की गई। हालांकि पार्टी गैलेक्सी में नहीं थी फिर भी सलमान ने परफेक्ट होस्ट की भूमिका निभाई और हर मेहमान का खयाल रखा। सबसे आखिर में वह ही बचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *