अप्रेजल तो इनका हुआ है, 100 कर्मचारियों को कंपनी ने दे दी कार

चेन्नै की IT कंपनी Ideas2IT ने 100 कर्मचारियों को कार गिफ्ट (Car Gift to Employees) की है। कंपनी ने कर्मचारियों को अच्छी परफॉर्मेंस का इनाम दिया है। कार पाने वाले कर्मचारी इस कंपनी में 10 साल से काम कर रहे थे। यह कंपनी पहले भी अपने कर्मचारियों को गोल्ड कॉइन, आइफोन जैसे उपहार देती रही है। Ideas2IT ने कर्मचारियों को Maruti Suzuki कार दी गई है। कंपनी के मार्केटिंग हेड हरी सुब्रमण्यम ने बताया कि वह अपने 100 कर्मचारियों को 100 कारें गिफ्ट कर रहे हैं जो 10 साल से भी अधिक समय से कंपनी के साथ जुड़े हैं। हमारे यहां 500 कर्मचारियों का स्टाफ है। उन्होंने कहा कि हमारा कॉन्सेप्ट यह है कि जो भी फायदा हमें हुआ है, हम अपने कर्मचारियों को लौटाएं। एक कर्मचारी ने बताया कि हर मौके पर कंपनी कर्मचारियों को गिफ्ट देती है। कंपनी सोने के सिक्के, आईफोन देकर हमारे साथ खुशी साझा करती है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए कार एक बड़ी चीज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *