महासमुंद : दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव 16 से : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री करेंगे उद्घाटन

महासमुंद जिले के महानदी तट पर स्थित सिरपुर में कल बुधवार 16 फरवरी को दो दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज हो रहा है। इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभागीय योजनाओं का कलाजत्था के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन कल बुधवार को मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। वहीं समापन 17 फरवरी को मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह, लोक निर्माण, जेल, पर्यटन, धार्मिक, न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा किया जाएगा।16 एवं 17 फरवरी तक होने वाले इस आयोजन को लेकर दर्शकों के क्षमता के अनुरूप टेंट व्यवस्था की गई है। इसमें दर्शकों को बैठने के साथ ही ग्रीन रूम के अलावा पास में ही जनसम्पर्क द्वारा सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। वहीं स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियों के स्टॉल भी बिक्री हेतु सजेंगे।

16 फरवरी को दोपहर 12ः00 बजे 3ः00 बजे तक विभागीय योजनाओं का कलाजत्था के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। अपराह्न 3ः00 बजे से 3ः30 बजे तक पंथी नृत्य का कार्यक्रम होगा। अपराह्न 3ः30 बजे से 4ः00 बजे तक दिशा नाट्य मंच महासमुंद द्वारा नाटक आजादी का अमृत महोत्सव का मंचन होगा। सायं 4ः30 बजे से 4ः50 बजे तक कर्मा नृत्य पार्टी खट्टी के कलाकारों द्वारा कर्मा नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। वहीं सायं 5ः50 से 6ः30 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। शाम 6ः30 बजे से 6ः40 बजे तक अनंदिता तिवारी की कत्थक एकल नृत्य देखने को मिलेगा। शाम 6ः40 से रात्रि 10ः00 बजे तक मुख्य कार्यक्रम लोक छाया की प्रस्तुति होगी।

इसी तरह गुरुवार 17 फरवरी को दोपहर 12ः00 बजे से 3ः00 बजे तक कला जत्था द्वारा विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित जानकारी प्रस्तुति के माध्यम से दी जाएगी। अपराह्न 3ः00 बजे से 3ः30 बजे तक ग्राम पचरी की जय सतनाम पार्टी द्वारा पंथी नृत्य का प्रदर्शन होगा। अपराह्न 3ः30 बजे से 4ः30 बजे तक नांदबारू सिरपुर की मंडली द्वारा सुआ नृत्य दर्शकों को देखने मिलेगा। फुलझरिया कर्मा पार्टी बिलखंड बसना द्वारा शाम 4ः00 बजे से 4ः30 बजे तक कर्मा नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। दिशा नाटक मंच द्वारा सायं 4ः30 बजे 4ः50 बजे तक नाटक लेड़गा अउ डेडगा के बोझा का मंचन होगा। मुख्य अतिथि शाम 5ः50 बजे सिरपुर महोत्सव का समापन करेंगे। इस मौके पर 6ः30 बजे से 6ः40 बजे ताक आर्या नंदे द्वारा ओड़िशी एकल नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके बाद अनुज नाइट का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *