तेज रफ़्तार कार ने महिला को मारा टक्कर ,पैर शरीर से कट कर हुए अलग

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में भयानक सड़क हादसा हो गया।इस सड़क हादसे में महिला के दोनों पैर कट कर अलग हो गए। दरअसल तेज रफ़्तार में आ रही कार ने महिला ठोकर मार दिया।यह मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक महिला नाम मोंगल कश्यप है।महिला टैक्सी से बाजार जा रही थी। जैसे ही महिला टैक्सी से उतर कर किराया देने के लिए सड़क किनारे खड़ी हुई ,तभी एक कार आयी और महिला ठोकर मार दिया।वह कार महिला को घिसटती ली गयी। तेज रफ्तार कार से टक्कर के बाद मौके पर ही महिला के पैर शरीर से कट कर अलग हो गए।महिला को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *