शराब घोटाले की चार्जशीट में आप के सांसद संजय सिंह का भी नाम

ED ने चार्जशीट में कहा कि दिनेश अरोड़ा ने बताया कि संजय सिंह के कहने पर उसने दिल्ली के कई रेस्टोरेंट के मालिक से 82 लाख रुपए अरेंज करा कर मनीष सिसोदिया को पार्टी फंड के लिए दिया, जिसका इस्तेमाल दिल्ली चुनाव में किया गया.

नई दिल्ली: 

दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) मामले में ईडी (ED) ने अपनी दूसरी चार्जशीट में आम आदमी पार्टी के  राज्यसभा सांसद संजय सिंह नाम भी शामिल किया है. ED ने चार्जशीट में कहा कि अरुण पिल्लाई के सहयोगी अभिषेक बोइनपल्ली बुचिबाबू थे. विजय नायर ने समीर महेंद्रु से कहा था कि अरुण और इसका सहयोगी ग्रुप दिल्ली शराब नीति में निवेश करने के लिए उत्सुक था, क्योंकि इस समूह के पास बहुत ज़्यादा पैसा, राजनैतिक संबंध और  अरविंद केजरीवाल से दोस्ती थी. समीर महेंद्रू ने विजय नायर की विश्वसनीयता को परखने के लिए विजय नायर से केजरीवाल से मीटिंग कराने के लिए कहा था, जिसके बाद विजय नायर ने समीर महेंद्रु और केजरीवाल के बीच फेसटाइम मीटिंग अरेंज कराई थी. शुरुआत में राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात हुई, जिसके बाद वह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से एक पार्टी में संपर्क में आया.

ईडी ने चार्जशीट में कहा कि दिनेश अरोड़ा ने बताया कि संजय सिंह के कहने पर उसने दिल्ली के कई रेस्टोरेंट के मालिक से 82 लाख रुपए अरेंज करा कर मनीष सिसोदिया को पार्टी फंड के लिए दिया, जिसका इस्तेमाल दिल्ली चुनाव में किया गया. ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा कि दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में कहा उसकी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से 5-6 बार बात हुई और संजय सिंह के आवास पर केजरीवाल से एक बार उसकी मुलाकात भी हुई थी. इसके साथ ही आप नेता राघव चड्डा का नाम भी है चार्जशीट में है. राघव चड्डा ने कुछ कारोबारियों के साथ मीटिंग की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
SLOT GACOR
Slot
ovo slot