सूखने लगी हैं आंखें या आंखों में होती है खुजली, तो इन टिप्स को अपनाकर देख लीजिए आप, मिलेगी राहत

Dry Eyes Home Remedies: कई बार आंखें जरूरत से ज्यादा ड्राई होने लगती हैं जिससे उनमें खुजलाहट भी हो जाती है. यहां जानिए इन दिक्कतों से कैसे पाएं छुटकारा.

Eye Care: आंखें शरीर की सबसे नाजुक इंद्रियां कही जा सकती हैं. हल्की सी भी चुभन आंखों को सुर्ख लाल कर देती है और जब तक तकलीफ का निवारण ना किया जाए तबतक ना बैठते बनता है ना उठते. इसी तरह कि आंखों की 2 आम दिक्कते हैं आंखे सूखना (Dry Eyes) और आंखों में खुजली होना. ड्राइनेस और खुजली (Itchiness) के कई कारण हो सकते हैं. हालांकि, कई बार कुछ घरेलू टिप्स और जरूरी बातों को ध्यान में रखने पर ही इस दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है.

सूखी आंखों और आंखों की खुजली कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Dry And Itchy Eyes 

आंखों में सूखेपन के कई कारण हो सकते हैं. यह जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम से भी हो सकता है या फिर इसके पीछे एलर्जी या मेडिकल कंडीशंस जैसे कारण भी होते हैं. इसके हटकर आंखों में धूल या मिट्टी के कण चले जाने पर खुजली हो सकती है. वहीं, वातावरण भी सूखी आंखों की दिक्कत में इजाफा करता है. इससे छुटकारा पाने के लिए निम्न टिप्स अपनाकर देखें.

  • आंखों में आई ड्रॉप्स डालें. आई ड्रॉप्स आंखों के सूखेपन से निजात दिलाने में असरदार हैं.
  • कपड़े का छोर या टुकड़ा लें, इसमें फूंक भरें और जब कपड़ा गर्म हो जाए तो आंखों पर रखकर सिंकाई करें. इससे आंखों की इरिटेशन कम होती है. इससे खुजली कम होगी और आंखों को आराम मिलेगा.
  • ठंडा पानी आंखों में डालें. इससे आंखों में किसी तरह की गंदगी जमी हुई होगी तो निकल जाएगी और आंखें अच्छे से साफ भी होंगी.
  • स्क्रीन टाइन कम करके भी आंखों के रूखेपन से छुटकारा मिल सकता है.
  • नींद की कमी भी आंखों की दिक्कतों की वजह बनती है. कोशिश करें कि आप पूरी नींद लें जिससे आंखों को पर्याप्त आराम मिल सके. आंखों को आराम ना मिलने पर ही इस तरह की दिक्कतें होती हैं.
  • आंखों में नमी की कमी भी सूखेपन और खुजलाहट (Itchy Eyes) का कारण बनते हैं. ऐसे में पानी पीते रहना भी अच्छा होता है. पानी पीते रहने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहेगा जिसका असर जायजतौर पर आंखों पर भी होगा.
  • आप अपने घर में ह्यूमिडिफायर लगवा सकते हैं. ह्यूमिडिफायर कमरे में जरूरी नमी बनाए रखेगा जिससे आंखों को ही नहीं बल्कि गले दर्द, नाम बंद होने और सूखी खांसी जैसी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी.
  • आंखों को वातावरण में मौजूद गंदगी से बचाए रखना भी बेहद जरूरी है. इसके लिए आप चश्मा या सनग्लासेस पहन सकते हैं. इससे सूरज की हानिकारण किरणें आंखों को प्रभावित नहीं करेंगी और आंखों की छोटी-मोटी दिक्कतों (Eye Problems) से भी आप बचकर रह सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
SLOT GACOR
Slot
ovo slot