सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के 29 साल पूरे होने पर शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- यह पल कभी नहीं भूल सकते

सुष्मिता सेन द्वारा शेयर की गई तस्वीर 18 साल की उम्र की हैं. जब उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था.

नई दिल्ली: 

सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं फैंस भी उनके लेटेस्ट अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के 29 साल पूरे होने पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है, जिस पर फैंस की नजरें टिक गई हैं. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ही नहीं सेलेब्स भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार बयां कर रहे हैं.

सुष्मिता सेन ने कुछ घंटे पहले यानी रविवार सुबह इंस्टाग्राम पर करीब तीन दशक पुरानी क्लोजअप तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “यह तस्वीर ठीक 29 साल पुरानी है, जिसे एपिक मैन और फोटोग्राफर प्रबुद्ध दासगुप्ता ने शूट किया है. इस तस्वीर में, उन्होंने खूबसूरती से मुझे 18 साल की उम्र में कैमरे में कैद किया है… एक मुस्कान के साथ उन्होंने कहा, आपको एहसास है कि मैं अब तक की पहली मिस यूनिवर्स हूं, जिसका मैने शॉट लिया है, मैंने गर्व से कहा, यह वास्तव में भारत की पहली मिस यूनिवर्स है.”

सुष्मिता ने अपने नोट के आखिर में  लिखा, “प्यार, अच्छाई और सबसे खूबसूरत संदेशों के लिए आप सभी का धन्यवाद… इसे हमेशा याद रखूंगी!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!!!!” हैशटैग में एक्ट्रेस ने 29वीं सालगिरह मुबारक हो, मिस यूनिवर्स 1994, इंडिया, आपकी आभारी और दुग्गा दुग्गा लिखा.

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन दुनिया भर के 77 देशों के प्रतियोगियों के खिलाफ कम्पीट करके 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं. वहीं इसी साल ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
SLOT GACOR
Slot
ovo slot