रायपुर : मुख्यमंत्री ने बीजापुर में हुए सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा
घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बास्तानार में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मृतक महिलाओं के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने एवं घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
SLOT GACOR
Slot
ovo slot