गौरेला पेंड्रा मरवाही : ठंड से बचाव हेतु वृद्धजनों को कंबल वितरित
समाज कल्याण विभाग से अनुदान प्राप्त संस्था अरपा सोन पर्यावरण सुरक्षा एवं मानव विकास समिति पेण्ड्रा द्वारा संचालित वृद्धाश्रम सेंटोरियम में वृद्धजनों को ठंड से बचाव के लिए आज सामाजिक कार्यकर्ता श्री अश्वनी छावरिया ने कंबल वितरित किया। साथ ही ठंड से राहत के लिए आश्रम में हिटर एवं अलाव की भी व्यवस्था किया गया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता नेहा रजक, रेणु कछवाहा, रानू मार्को, प्रिया राठौर एवम पुनर्वास सहायक समाज कल्याण कोमल सोनी उपस्थित थे।