श्रीलंका की फिरकी में उलझा पाकिस्तान, 191 रन पर गंवाए 7 विकेट; सलमान ने बनाए सर्वाधिक 62 रन

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 7 विकेट खोकर 191 रन बना लिए हैँ। सलमान ने अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान अभी भी श्रीलंका से 187 रन से पीछे है।

श्रीलंका ने रमेश मेंडिस (तीन विकेट) और प्रभात जयसूर्या (दो विकेट) की फिरकी की बदौलत दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को पाकिस्तान के सात विकेट झटक लिये। श्रीलंका के 378 रन के जवाब में पाकिस्तान सिर्फ 191 रन बना सकी है और 187 रन से पीछे चल रही है। श्रीलंका ने पहली पारी में ओशादा फर्नांडिस (50), दिनेश चांदिमल (80), और निरोशन डिकवेला (51) के अर्द्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 378  रन बनाये थे। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने विकेट में मौजूद उछाल का पूर्ण प्रयोग करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

पहले टेस्ट में 160 रन की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को जिताने वाले अब्दुल्लाह शफीक पहली पारी में शून्य रन ही बना सके। इमाम-उल-हक (32) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं तब्दील कर पाये। कप्तान बाबर आजम (16) को जहां जयसूर्या ने आउट किया, वहीं मेंडिस ने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (24) और फवाद आलम (24) को पवेलियन लौटाया। मध्यक्रम की असफलता के बाद आगा सलमान ने जुझारू पारी खेलते हुए अर्द्धशतक जड़ा, लेकिन वह भी दिन के अंत में जयसूर्या का शिकार हो गये। सलमान ने 126 गेंदों की अपनी पारी में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत 62 रन बनाये। सलमान का विकेट गिरते ही दिन का खेल समाप्त कर दिया गया। यासिर शाह 61 गेंदों पर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि श्रीलंका दूसरी पारी में विशाल बढ़त हासिल करने की फिराक में है।

इससे पहले, श्रीलंका ने दूसरे दिन 315/6 के स्कोर से शुरुआत करते हुए अंतिम चार विकेट गंवाने से पहले 64 रन जोड़े। डिकवेला ने तेज खेलते हुए 54 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की बदौलत 51 रन बनाये। इसके अलावा रमेश  मेंडिस ने 35 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

VIRAL88
GORI77
WINSTRIKE69
VIRAL88
VIRAL88
PAKONG86
LINABET69
KAPTENJACKPOT
GORI77
GORI77
GORI77
BOOSTERJP
GORI77
GORI77
GORI77
VIRAL88
VIRAL88
gori77
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
VIRAL88
WINSTRIKE69
gori77
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
ELANG212
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
WINSTRIKE69
winstrike69
SAMSONBET86
WINSTRIKE69
winstreak 69
winstreak69
winstrik69
winstrike 69
winstreak 69 login
WINSTRIKE69
LINABET69
LINABET69
WINSTRIKE69
superjp
jagoan86
gori77
gori77
boosterjp
winstrike69
boosterjp
boosterjp
pakong86
kaptenjackpot
superjp
winstrike69
winstrike69
winstrike69
winstrike69
jagoan86
samsonbet86
kaptenjackpot
gori77
kaptenjackpot
superjp
pakong86
kaptenjackpot
gilajp
gilajp
clan4d
kaptenjackpot
kerajaanslot
slot pulsa
pakong86
winstrike69
gori77
viral4d slot
boosterjp