विधायक को नक्सलियों की खुली धमकी, स्टेट हाईवे पर बांधा बैनर, कहा- आदिवासी विरोधी से दूर रहो, बहिष्कार करो

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में माओवादियों ने विधायक के खिलाफ बैनर लगाए हैं। पखांजूर से बांदे जाने वाले स्टेट हाईवे क्रमांक-25 पर लगाए बैनर में विधायक को आदिवासियों का विरोधी बताया गया गया है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में माओवादियों ने विधायक के खिलाफ बैनर लगाए हैं। पखांजूर से बांदे जाने वाले स्टेट हाईवे क्रमांक-25 पर लगाए बैनर में विधायक को आदिवासियों का विरोधी बताया गया गया है। खदान मालिकों का एजेंट बताते हुए कांग्रेसी विधायक का बहिष्कार करने का आह्वान भी किया गया है। नक्सलियों ने यह बैनर पखांजूर थाना से महज 6 किमी की दूरी पर लगाया है। माओवादी बैनर-पोस्टर के बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नक्सलियों ने बैनर में कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग का नाम लिखा है। उसे खदान मालिकों का एजेंट बताते हुए उसका बहिष्कार करने आदिवासियों को कहा गया है। नक्सलियों ने विधायक को धमकी देते हुए उन्हें पुलिस की बुद्धि से चलने वाला बताया है। बैनर में विधायक अनूप नाग को आदिवासियों का विरोधी भी बताया है। जल, जंगल, जमीन और आजीविका के लिए आदिवासियों को विधायक से दूर रहने कहा गया है।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही बैनर गायब
अनूप नाग के खिलाफ नक्सलियों द्वारा बैनर लगाए जाने की सूचना के बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बैनर गायब मिले। कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि पखांजूर बांदे मार्ग पर पीवी-33 के पास बैनर बांधे जाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर मौके पर पुलिस पार्टी को रवाना किया गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बैनर गायब थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बैनर हटा दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *