रोड-शो के बहाने रायपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शुक्रवार को भाजपामय हो गया है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत करने बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। रोड शो के बहाने BJP ने शक्ति प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शुक्रवार को भाजपामय हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत करने बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट से लेकर रायपुर तेलीबांधा तक बाइक रैली निकाली गई। तेलीबांधा से रोड शो किया गया। रोड-शो के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल रहे।

एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ BJP अध्यक्ष नड्‌डा तेलीबांधा पहुंचे और वहां पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। एयरपोर्ट से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ वह तेलीबांधा पहुंचे। इसके बाद एकात्म परिसर तक रोड शो किया गया। सत्ता से बाहर चल रही भाजपा ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया। जेपी नड्डा का स्वागत करने प्रदेशभर से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे हैं। वहीं साइंस कालेज मैदान में 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के आने का दावा भाजपा द्वारा किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रभारी ने राजकीय गमछा से स्वागत किया
एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने प्रदेश का राजकीय गमझा पहनाकर नड्‌डा का स्वागत किया। डॉ रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी नड्‌डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बने मंच पर जाकर नड्‌डा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। जेपी नड्‌डा का स्वागत छत्तीसगढ़िया पारंपरिक अंदाज में किया जा रहा है। इसके लिए सरगुजा, जशपुर और बस्तर के आदिवासी कलाकारों के दल पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *