बरेली में महिला की गला रेतकर हत्या, पास ही सो रहे थे दोनों बच्चे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव  शव खून से लथपथ था तो पास में ही उसके दोनों बच्चे सो रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बरेली में फरीदपुर लाइनपार रहने वाली एक महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। सुबह को आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई जबकि कुछ दूरी पर ही उसके दोनों बच्चे सो रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर सैंपल लिए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, फरीदपुर में लाइनपार मठिया की रिंकी(35) ने पास के धीरपुर गांव के विष्णु यादव से प्रेम विवाह किया था। रिंकी का पति विष्णु यादव और जेठ राधे बरेली में रहकर मजदूरी करते हैं। शनिवार की रात विष्णु यादव और राधे यादव बरेली में मजदूरी को गए थे। रिंकी यादव घर के बाहर बंधी भैंसों के पास अपने 10 और 12 साल के बच्चों के साथ सो रही थी। सुबह चार बजे गांव के लोग शौच और खेतों पर काम को निकले। उन्होंने पिंकी का शव खून से लथपथ देखा। महिला की गर्दन अलग कटी पड़ी हुई थी।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज,सीओ गौरव सिंह, इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से हत्या के साक्ष्य जुटाए। हत्या के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। कातिलों तक पहुंचने को पुलिस को महिला के बच्चों से ही साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।

 फरीदपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है, बीती रात महिला के घर में उसका पति नहीं था। पति और जेठ बरेली में रहकर मजदूरी करते हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *