प्यार के आगे धर्म की दीवार टूटी, हिंदू लड़के से मुस्लिम लड़की ने मंदिर में की शादी

आजमगढ़ के अतरौलिया में प्यार के आगे धर्म की दीवार भी टूट गई। हिंदू लड़के के साथ मुस्लिम लड़की ने मंदिर में सात फेरे लिये। दो साल से दोनों का मिलना जुलना था और प्यार परवान चढ़ रहा था।

आजमगढ़ के अतरौलिया में प्यार के आगे धर्म की दीवार भी टूट गई। हिंदू लड़के के साथ मुस्लिम लड़की ने मंदिर में सात फेरे लिये। दो साल से दोनों का मिलना जुलना था और प्यार परवान चढ़ रहा था। दोनों धर्मों के लोग भी शादी के गवाह बने। परिवार को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसकी तसल्ली दिलाने पुलिस भी लड़के के घर पहुंची।

खानपुर फतेह निवासी जोखू के बेटे सूरज को दो साल पहले हैदरपुर खास गांव की एक मुस्लिम लड़की मोमिन खातून से प्यार हो गया। धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा तो दोनों एक दूसरे से छिप छिपकर मिलने लगे। आपस में शादी की बातें तो की लेकिन अलग अलग धर्मों का होने के कारण दिक्कतों को लेकर भी परेशान हुए।

प्यार के आगे परेशानियों को कबूल करने की दोनों ने तैयारी भी कर ली। सूरज ने धर्म की दीवार को तोड़कर मुस्लिम लड़की को अपना बनाने की जिद ठान ली। परिवार वालों से भी बातचीत की। वहां से मंजूरी मिली तो हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में शादी करने की तैयारी हुई। गुरुवार को स्थानीय सम्मो माता मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। प्यार से आगे धर्म की दीवार टूटने और दोनों की शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

सूरज ने बताया कि यह शादी परिवार वालों के रजामंदी से हो रही है इसमें किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। दोनों लोग शादी के लिए राजी हैं। लड़की मोमिन ने बताया कि कोई दबाव नहीं है। हम लोग एक दूसरे से 2 साल से प्यार कर रहे थे। शादी कर लिए इसमें किसी प्रकार का परिजनों का या किसी अन्य की ओर से किसी तरह का दबाव नहीं है। हम केवल खुश रहना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *