नियमों से ऊपर होंगे ब्रिटेन के नए राजा प्रिंस चार्ल्स, बिना पासपोर्ट कहीं भी दौरा, बिना लाइसेंस चलाएंगे गाड़ी

एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके बेट वहां के राजा बनेंगे। ब्रिटेन के नए राजा बिना पासपोर्ट के यात्रा करेंगे और बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाएंगे। साथ ही वे साल में दो बार अपना जन्मदिन मना सकते हैं।

ब्रिटेन में आधिकारिक हलकों में महारानी के निधन को ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का ‘प्रोटोकॉल’ है, जिसे बकिंघम पैलेस के गुरुवार को 96 वर्षीय महारानी के निधन की घोषणा के बाद लागू किया गया। इसके साथ ही ‘ऑपरेशन स्प्रिंग टाइड’ भी लागू हुआ, जिसके तहत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स को 73 साल की उम्र में ‘महाराज चार्ल्स तृतीय’ के रूप में देश की राजगद्दी पर विराजमान हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *