झारखंड पंचायत चुनावः महेन्द्र सिंह धौनी कर रहे चुनाव में ड्यूटी! देखने के लिए जुट रही है भीड़, जानें क्या है हकीकत

बात दरअसल यह है कि रांची में चुनाव ड्यूटी में एक तैनात एक शख्स से लोग सिर्फ इसलिए इंप्रेस हैं क्योंकि उसकी शक्ल महेन्द्र सिंह धोनी से मिलती जुलती है। उसे मतपत्र कोषांग में तैनात किया गया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट की डंका बजाने वाले महेन्द्र सिंह धौनी को कौन नहीं जानता है। झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले महेन्द्र सिंह धौनी की लोकप्रियता का पैमाना यह है कि उनसे जुड़ी किसी भी बात को लोग संजीदगी से लेते हैं। धौनी का डुप्लीकेट भी आकर्षण का केन्द्र बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *