‘ओए राजू प्यार न करियो’ गाने पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने बनाई रील

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का योए राजू प्यार न करिओ  गाने पर बनाया गया रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का योए राजू प्यार न करिओ  गाने पर बनाया गया रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे वीडियो को उन्होंने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रशंसकों के साथ साझा किया है। पत्नी हसीन जहां संग चल रहे उनके विवाद के बीच वीडियो चर्चा में बना है।

अमरोहा के जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर निवासी भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी का वैवाहिक जीवन लंबे समय से तनावपूर्ण स्थिति में है। उनका अपनी पत्नी हसीन जहां संग विवाद चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर ओए राजू प्यार न करियो, दिल टूट जाता है गाने के साथ उन्होंने एक वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। ‘प्यार में धोखा’ गाने पर बनाया उनका ये रील अब तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशंसक भी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि शमी ने हसीन जहां से लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के वैवाहिक संबंधों में तनाव की स्थिति बन गई। फिलहाल भी दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

हसीन जहां संग रेलवे स्टॉफ ने की अभद्रता 

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां बीते दिनों बिहार एक पारिवारिक आयोजन में शामिल होने गई थीं। गुरुवार रात वह वहां से वापस कोलकाता लौट रही थीं। आरोप है कि इस दौरान ट्रेन में तैनात रेलवे स्टॉफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उनका फोन भी फेंक दिया। उनकी शिकायत के बाद अगले रेलवे स्टेशन पर पहुंची पुलिस टीम ने उनकी शिकायत को सुनते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। हसीन ने इस बावत सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी शिकायत को सार्वजनिक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
SLOT GACOR
Slot
ovo slot