RSMSSB : राजस्थान PTI भर्ती परीक्षा की आंसर-की और मास्टर प्रश्न पत्र जारी

RSMSSB द्वारा PTI सीधी भर्ती-2022 प्रथम प्रश्न पत्र एवं द्वितीय प्रश्न पत्र का मास्टर प्रश्न पत्र एवं इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी भी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है।

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मंगलवार को शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती-2022 प्रथम प्रश्न पत्र एवं द्वितीय प्रश्न पत्र का मास्टर प्रश्न पत्र एवं इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी भी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in  पर जारी कर दी गयी है। बोर्ड सचिव श्री सुनील पूनिया ने बताया कि प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जावेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जावेंगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक 13 अक्टूबर 1 बजे मध्य रात्रि से 15 अक्टूबर 11ः59 मध्य रात्रि तक उपलब्ध रहेगा। उसके पश्चात् लिंक निष्कि्रय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जायेगी।

उन्होंने बताया कि आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जायेगी। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर स्टैंडर्ड व ऑथेंटिक पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाईन संलग्न करें। ऎसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें। संदर्भ में पुस्तक का नाम, लेखक/लेखकों के नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा।

सचिव ने बताया कि परीक्षार्थी द्वारा आपत्ति शुल्क के पेटे अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा। अतः वे आवश्यकतानुसार देय शुल्क ही जमा कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *