Robin Uthappa Retirement: रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, एमएस धोनी की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का रहे थे हिस्सा

भारत की वनडे और टी20 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया। रॉबिन ने भारत के लिए आखिरी मैच 2015 में खेला था।

भारत के स्टार बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। भारत की 2004 अंडर-19 विश्व कप टीम के सदस्य उथप्पा ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और इस दौरान उन्होंने 46 वनडे और 13 T20I खेले। रॉबिन उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में उद्घाटन टी20 विश्व कप जीता था। उन्होंने कर्नाटक के साथ कई घरेलू खिताब भी जीते और दो बार आईपीएल खिताब 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जीता। रॉबिन उथप्पा 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे। वह उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ बॉल आउट किया था। दो बार के आईपीएल चैंपियन और पूर्व ऑरेंज कैप विजेता उथप्पा ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
SLOT GACOR
Slot
ovo slot