RBSE 12th Arts Result 2022 Live Updates- इस Direct Link पर रोल नंबर डालकर चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

Rajasthan 12th Arts Result 2022: check marks here – राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट ( Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 Roll Number wise ) rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा।

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 Live Updates: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा। वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में  ( Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 ) में करीब 6 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

RBSE 12th Result 2022: वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का 94.99 प्रतिशत रहा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 4058 छात्रों ने आवेदन किया। इसमें से 3994 एग्जाम में शामिल हुए। रिजल्ट 94.99 प्रतिशत रहा। 1996 ने फर्स्ट डिविजन, 1487 सेकेंड डिविजन, 300 ने थर्ड डिविजन हासिल किया। केवल पास होने वालों की संख्या केवल 11 है।

RBSE 12th Arts Result 2022: पिछले साल से इस साल रिजल्ट करीब 3 प्रतिशत कम

पिछले साल से इस साल रिजल्ट करीब 3 प्रतिशत कम रहा। साल 2021 में 12वीं आर्टस का रिजल्ट 99.19 प्रतिशत रहा। वहीं, साल 2020 में 90.17 प्रतिशत, 2019 में 88 प्रतिशत, 2018 में 88.92 प्रतिशत, 2017 में 89.05 प्रतिशत रहा था। कोरोना की वजह से साल 2021 में एग्जाम नहीं कराए गए थे और तय फार्मूला पर रिजल्ट बना था।

RBSE 12th Arts Result 2022: 12वीं आर्टस स्ट्रीम की परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 52 हजार 444 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। इनमें से 6 लाख 40 हजार 239 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। 6 लाख 16 हजार 745 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 3 लाख 39 हजार 474 ने फर्स्ट डिविजन, 2 लाख 42 हजार 582 सेकेंड डिविजन, 34 हजार 654 ने थर्ड डिविजन हासिल किया। केवल पास होने वालों की संख्या 35 रही।

RBSE 12th Arts Result 2022: कैसा रहा राजस्थान बोर्ड आर्ट्स रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल आर्टस में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी किया। लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97.21 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 95.44 है। रेग्यूलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 96.59 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट का 40.59 प्रतिशत रहा।

RBSE Class 12 Arts result 2021: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में भी लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा

आज घोषित आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम में लड़कियों ने बेहतर उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.21 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44 प्रतिशत रहा।

RBSE 12th Arts Result 2022 : एलएन मंत्री ने जारी किया रिजल्ट

RBSE 12th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड के प्रशासक एलएन मंत्री ने सवा बारह बजे परीक्षा परिणाम बोर्ड परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में घोषित किया। उन्होंने बताया कि रिजल्ट पिछले सालों से अच्छा रहा। लड़कियों ने बाजी मारी।

RBSE 12th Arts Result 2022: वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट कैसा रहा, जानें

RBSE 12th Arts Result 2022: वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। बोर्ड प्रशासक ने कहा- पिछले सालों की तुलना में रिजल्ट अच्छा रहा।

RBSE 12th Arts Result 2022: रिजल्ट जारी, 96.33 फीसदी पास

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा। रेगुलर स्टूडेंट्स में 96.59 फीसदी पास हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *