Rashifal : 10 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope 10 July 2022 rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 10 जुलाई को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Horoscope Rashifal 10 July 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 10 जुलाई 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 10 जुलाई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय भी बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयमित रहें। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्‍थि‍ति‍यां बन सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। धन का अभाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का साथ रहेगा। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के प्रशस्त होंगे। आय में सुधार आएगा। वाहन सुख म‍िलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा, देशाटन पर जाना हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *