PM मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, आज से देश के इन शहरों में मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 आयोजन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5G सेवाएं आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दी हैं। इसका फायदा जल्द सभी यूजर्स को मिलेगा।

भारतीय इंटरनेट यूजर्स के लिए 5G का इंतजार खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5G इंटरनेट सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। उन्होंने दिल्ली के प्रगति मैदान में आज 1 अक्टूबर से शुरू हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 आयोजन के पहले दिन इन सेवाओं की शुरुआत की। इसके बाद सबसे पहले इंडस्ट्रीज और फिर बाकी यूजर्स के लिए ये 5G सेवाएं रोलआउट की जाएंगी। लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियों ने 5G रोलआउट के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *