गौरतलब है कि अमित शाह की यह टिप्पणी गुजरात में दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आई है। शाह ने पावागढ़ में एक तीर्थ स्थान की ओर इशारा किया और कहा कि वर्षों से पावागढ़ में एक मजार था। यह भाजपा सरकार है जिसने पहाड़ी के ऊपर काली मंदिर का निर्माण किया। कांग्रेस ऐसा कभी नहीं करेगी। लेकिन हम किसी वोट बैंक से नहीं डरते। भाजपा सरकार के लिए देश की सुरक्षा सत्ता में रहने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
अमित शाह ने किया कांग्रेस पर हमला
अमित शाह (Amit Shah) ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस (Congress) को सत्ता में न आने दें वरना राज्य में फिर से सांप्रदायिक दंगे शुरू हो जाएंगे और एक बार फिर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस नेताओं की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि कोई भी नेता स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नहीं गया जिसे वल्लभभाई पटेल के सम्मान में बनाया गया था।
कांग्रेस ने सरदार पटेल को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं गंवाया। मैंने अपने जन्म के बाद से कांग्रेसियों को सरदार पटेल का नाम लेने से हमेशा डरते देखा है। जवाहरलाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक पूरे नेहरू-गांधी परिवार ने सुनिश्चित किया कि देश में सरदार पटेल का कोई जिक्र न हो।