CWG 2022: श्रीलंका के बाद अब पाकिस्तान के दो मुक्केबाज बर्मिंघम में लापता

राष्ट्रमंडल खेलों की समाप्ति के बाद से बर्मिंघम में दो पाकिस्तानी मुक्केबाज लापता हो गए हैं। राष्ट्रीय महासंघ ने बुधवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी मुक्केबाजी महासंघ के सचिव ने इस खबर की पुष्टि की है

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की समाप्ति के बाद से बर्मिंघम में दो पाकिस्तानी मुक्केबाज लापता हो गए हैं। राष्ट्रीय महासंघ ने बुधवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी मुक्केबाजी महासंघ (पीबीएफ) के सचिव नासिर तांग ने इस खबर की पुष्टि की कि मुक्केबाज सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह टीम के इस्लामाबाद रवाना होने से कुछ घंटे पहले गायब हो गए। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का समापन सोमवार को हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *