By-Elections Results 2022 LIVE Updates: आजम का गढ़ टूटा, आजमगढ़ में भी लहराया भगवा, ओवैसी का सपा पर तंज

By-election Results 2022 LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं पांच अन्य राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वास्ते 23 जून को हुए मतदान के लिए मतों की गिनती जारी है।

By-election Results 2022 LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एवं पांच अन्य राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वास्ते 23 जून को हुए मतदान के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस उपचुनाव में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत अन्य लोगों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। सबसे पहले डाक से प्राप्त मतों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम खोला गया। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। आपको बता दें कि त्रिपुरा में सर्वाधिक चार सीटे हैं, जहां उपचुनाव में वोट डाले गए हैं। इन सीटों में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल है। टाउन बारदोवाली से किस्मत आजमा रहे साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी है। उपचुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें…

आंध्र की सीट पर YSRCP की धमाकेदार जीत, भाजपा समेत सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने नेल्लोर की आत्मकुर सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। YSRCP चीफ मेकापति विक्रम रेड्डी ने गुंडलापल्ली भारत कुमार यादव को 82,742 वोटों के अंतर से हराया। यादव और इस सीट से 12 अन्य उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। रेड्डी की तरफ 1,02,074 वोट पड़े वहीं भाजपा 19,332 वोटों पर ही सिमट गई।

अखिलेश से नाराजगी या कोई और वजह, कैसे ढह गया सपा का सबसे मजबूत किला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को अभी चार महीने भी नहीं बीते हैं। 10 मार्च 2022 को आए इस चुनाव के नतीजों में बाजी भले ही भाजपा ने मारी हो, लेकिन आजमगढ़ में परचम सपा का लहराया था। 10 विधानसभा सीटों वाले इस जिले की हर सीट पर सपा प्रत्याशी की जीत हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *