Bihar Board 10th Result 2022 Highlights: बिहार बोर्ड 10वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें परिणाम से जुड़ी हर अपडेट

BSEB Bihar 10th Result 2022, Bihar Board Matric 10th Result @biharboardonline.bihar.gov.in: बोर्ड ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से बिहार बोर्ड मैट्रिक 10वीं रिजल्ट 2021 की तारीख बताई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

BSEB Board Bihar Class 10th Result Highlights: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्‍ट की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉप तीन पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। औरंगाबाद की छात्रा रामायणी रॉय ने पहला स्थान हासिल किया है। रामायणी को 487 अंक प्राप्त हुए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 17 लाख छात्रों ने भाग लिया था। बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि, इस परीक्षा का आंसर की 8 मार्च को जारी किया गया था और छात्रों से 11 मार्च 2022 तक आपत्ति मांगी गई थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *