महासमुंद : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022-23: जनपद पंचायत क्षेत्र महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा और सरायपाली क्षेत्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

मतदान 09 जनवरी को सबेरे 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2022-23 के लिए मतदान समाप्ति के बाद मतगणना कार्य के सुचारू रूप से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराए जाने के लिए महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा और सरायपाली जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। नायब तहसीलदार महासमुंद श्री सूरज बंछोर जनपद पंचायत महासमुंद, सुश्री कुसुम प्रधान जनपद पंचायत बागबाहरा, श्री देवेन्द्र नेताम जनपद पंचायत पिथौरा और नायब तहसीलदार श्री राम लखन चौहान जनपद पंचायत क्षेत्र सरायपाली के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। इन जनपद पंचायत क्षेत्रों में उप निर्वाचन 2022-23 सोमवार 09 जनवरी 2023 को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *