मछुआरों के जाल में फंसा ‘नरक’ से आया रहस्यमय जीव, आंखें देख लोगों ने बताया डरावना

मॉस्को: मछली पकड़ने के जाल में कुछ ऐसी चीजें फंस जाती हैं, जिसका कोई सटीक जवाब देना मुश्किल हो जाता है। जाल में फंसी एक मछली को लेकर सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं। समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जब 1,100 मीटर की गहराई में जाल डाला गया तो उसमें एक भयानक जीव भी फंस गया। इसे देख कर लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे ये सीधे नरक से निकल कर आया है।

रूस के मुरमांस्क के रहने वाले 39 वर्षीय फोटोग्राफर और मछुआरे रोमन फेडोर्ट्सोव को समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान जब भी कुछ अजीब दिखता है तो वे उसकी फोटो को शेयर करते हैं। कई बार ये मछली पकड़ने के लिए 3000 फीट नीचे तक जाल डालते हैं। इस बार उन्होंने 3600 फीट पर जाल डाला, लेकिन जब उसे उन्होंने खींचा तो एक खतरनाक शक्ल वाला समुद्री जीव सामने आया।

भयानक दिखती है मछली
अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर ये मछली किस प्रजाति की है, लेकिन इसकी आंखें बल्ब के आकार की और पीली हैं और इसका जीभ और मंसूड़ा मुंह से लटका हुआ है। जब फेडोर्ट्सोव ने इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की तो लोगों ने पूछा कि क्या ये सच में इसी तरह दिखने वाली कोई मछली है या फिर प्रदूषण के कारण ऐसे हालात हो गए हैं।

पहले भी मिलती रही हैं अजीब चीजें
एक ने लिखा कि ये बेहद भयानक है। वहीं, एक शख्स ने कमेंट किया कि मैं जानता हूं कि आखिर ये इतने भयानक क्यों दिखते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि वे नरक के बेहद करीब हैं। फेडोर्ट्सोव को इससे पहले भी समुद्र की गहराइयों से अजीब जीचें मिलती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *