फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव: इन दो नामों की चर्चा, दोनों मुसलमानों के खिलाफ कई बयान दे चुके, जानिए भारत से कैसे हैं रिश्ते?

फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज पहले दौर की वोटिंग हुई। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को इस बार दक्षिणपंथी उम्मीदवार मरीन ली पेन ने चुनौती दी है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। इसी हफ्ते हुए सर्वे के मुताबिक मैक्रों और ली पेन के बीच सिर्फ एक फीसदी का अंतर है।

फ्रांस में राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है। 4.87 करोड़ लोग वोट करेंगे। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत 12 लोग चुनावी मैदान में हैं। इनमें तीन महिलाएं हैं। मैक्रों और ली पेन के लेस रिपब्लिकन की वलेरी पेक्रेस भी दौड़ में हैं। इनके अलावा जीन-ल्यूक मेलेनचॉन, एरिक जेमोर, नटाली एर्टहॉद, निकोलस डूपोंट-एगनन, एन हिडैल्गो, यानिक जैडोट, जीन लैसले, फिलिप पोटू, फैबियन रसेल और एरिक जेमौर जोल सागेत, एरिक फफेरबर्ग शामिल हैं।

पहले जान लीजिए वोटिंग की प्रक्रिया
आज पहले चरण की वोटिंग है। अगर इसमें 50% या इससे अधिक वोट किसी प्रत्याशी को नहीं मिलता तो फिर रन-ऑफ से राष्ट्रपति का चुनाव होगा। खैर, ये भी तय है कि किसी एक प्रत्याशी को 50% से ज्यादा वोट नहीं मिलने वाला है। इसलिए फैसला दूसरे दौर के मतदान में ही होगा। इस चरण में 24 अप्रैल को पहले चरण में सबसे ऊपर रहने वाले दो उम्मीदवारों के लिए ही वोट पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *