‘अनहोनी हो गई होनी और रांची का माही बन गया हम सबका धोनी’, MS Dhoni के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत ने कुछ इस तरह दी बधाई

भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियों ने भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। 2020 में संन्यास लेने वाले धोनी 41 साल के हो गए हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को 41 साल के हो गए है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैस और क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी महान कप्तान को शुभकामनाएं दीं। धोनी के बर्थडे के मौके पर कुछ खिलाड़ी उनसे जुड़ी पुरानी यादें ताजा करके भावुक भी हो गए।

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक वीडियो के जरिए धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की बधाई। मेरी जिंदगी के हर मोड़ पर मेरे सबसे बड़ा सपोर्टर और मेंटॉर बनने के लिए धन्यवाद। ईश्वर आपको और आपके परिवार को हमेशा अच्छा स्वास्थ्य रखे। आपको ढेर सारा प्यार माही भाई। आपको आगे साल की शुभकामनाएं! सुरेश रैना और धोनी के बीच काफी गहरा रिश्ता है। रैना ने धोनी के संन्यास का ऐलान करने के कुछ देर बाद ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करके लिखा, ”दादा ने हम युवाओं को सिखाया कि कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना ली। अलग-अलग युगों के दो महान नेताओं का जन्म एक दिन के अंतराल में हुआ। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले पुरुषों को जन्मदिन की बधाई।”

आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने ट्वीट करके लिखा, ”अनहोनी हो गई होनी और रांची का माही बन गया हम सबका धोनी। एक ऐसा शख्स जिसने मैदान पर अपने हर काम में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए इतनी मेहनत की… जन्मदिन मुबारक हो, लीजेंड।”

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने सोशल मीडिया ट्वीट के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं और धोनी के जन्मदिन के दिन भी सहवाग ने कुछ ऐसा लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सहवाग ने ट्वीट करके लिखा, ”जब तक फुल स्टाप नहीं आता, एक वाक्य पूरा नहीं होता। जब तक धोनी क्रीज पर हैं, तब तक मैच पूरा नहीं हुआ है। सभी टीमों के पास धोनी जैसे व्यक्ति को पाने का सौभाग्य नहीं है। एक शानदार व्यक्ति और खिलाड़ी, एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ओम हेलीकाप्टर नमः #HappyBirthdayDhoni।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *