रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायक होंगे मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से जिलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

महासमुंद जिले में संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, धमतरी में संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे, बलौदाबाजार-भाटापारा में संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू, गरियाबंद जिले में विधायक श्री अमितेश शुक्ल, दुर्ग में विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, राजनांदगांव में विधायक श्री अरूण वोरा, कबीरधाम में विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, बालोद में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह और बेमेतरा में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय मुख्य अतिथि होंगे।

बिलासपुर में संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी, कोरबा में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव, रायगढ़ में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह, मुंगेली में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, जांजगीर-चांपा में संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, सरगुजा में विधायक श्री विनय जायसवाल, कोरिया में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, जशपुर में संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज, सूरजपुर में विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया और बलरामपुर में संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज सांस्कृतिक समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह राज्योत्सव के अवसर पर बस्तर में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, कांकेर में संसदीय सचिव श्री शिुशुपाल शोरी, दंतेवाड़ा में विधायक श्रीमती देवती कर्मा, सुकमा में संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, कोण्डागांव में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, नारायणपुर में विधायक श्री चन्दन कश्यप और बीजापुर में विधायक श्री विक्रम मण्डावी मुख्य अतिथि होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
SLOT GACOR
Slot
ovo slot