छत्तीसगढ़ के इन horror प्लेसेस की है एक अलग ही कहानी

छत्तीसगढ़ में मौजूद खूबसूरत जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन, हम आपको कुछ भुतहा जगहों के बारे बताने जा रहे हैं।

भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में एक नहीं बल्कि कई ऐसी बेहतरीन जगहें हैं जहां हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर मानसून के टाइम लोग फैमली, पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां की सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति नज़ारा और बेहतरीन झरने पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। लेकिन, इन सब से हटकर आज इस लेख में हम आपको छत्तीसगढ़ की कुछ भुतहा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। रात को तो छोड़ दीजिए यहां दिन में भी कई लोग घूमने जाने से डरते हैं। इन सभी जगहों की अपनी कहानी भी बेहद दिलचस्प है, तो आइए जानते हैं इन हॉरर प्लेसेस के बारे में।

बत्तीस बंगला

छत्तीसगढ़ में अगर कोई सबसे चर्चित हॉरर प्लेस कुछ समय से है तो उसका नाम है बत्तीस बंगला। छत्तीसगढ़ के भिलाई में गरज रोड़ पर मौजूद इस घर से कई अनहोनी कहानियां जुड़ी हुई हैं। स्थानीय लोगों की माने तो उनके अनुसार यहां लड़की की आत्मा रहती है। जो भी शाम को या रात के टाइम इस सड़क से गुजरता है, तो उसे अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि भटकती आत्मा लोगों से लिफ्ट भी मांगती है। यहां आज भी शाम ढलने के बाद लोग जाने से डरते हैं।

तारबाहर रेलवे क्रॉसिंग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित तारबाहर रेलवे क्रॉसिंग भी हॉरर प्लेसेस में शामिल है। इस रेलवे क्रॉसिंग के आसपास सूरज ढलते ही कोई भी इंसान जाने से डरता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2011 में इस स्थान पर एक घटना में लगभग 18 लोगों की जान चली गई थी। इस भयानक घटना के बाद आज भी कई लोग यहां जाने से डरते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस घटना के बाद उन लोगों की आत्मा भटकती रहती है।

कोटमसार गुफा

छतीसगढ़ के जगदपूर से लगभग 30 किमोमिटर की दूरी पर मौजूद कोटमसार गुफा भी हॉरर प्लेस में शामिल है। यह सबसे प्राचीन जगह भी है। प्राचीन काल में इस गुफा में आदिवासी लोग निवास करते थे। कहते है कि आदिवासियों की आत्मा आज भी इस गुफा में निवास करती है। शाम के समय यहां जाने से हर कोई बचाता है क्योंकि, यहां कई अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती हैं। इसके अलावा रायपुर में मौजूद लाल बंगला भी भुतहा जगह में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *