तरबूज के जूस कैसे बनाते है? Watermelon Juice Recipe

इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और ये हमें गर्मियों से बचने में बहुत मदद करता है | अगर आप चाहे तो तरबूज को काट कर उसमे हल्का नमक डालकर खा सकते है |

तरबूज का जूस बनाना बहुत ही आसान है इसे आप 5 मिनट के अंदर बना सकते है…… तो चलिए देखते है कि इसे कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए हमें क्या क्या चाहिए….

सामग्री:-
तरबूज(watermelon): 1 KG (मैंने यहाँ पे आधा टुकड़ा ले लिया है)
पुदीना(Mint leaves): 10-12 पत्ता
निम्बू(Lemon): 1 (2-3 चम्मच)
काला नमक(Black salt): 1 चम्मच (स्वाद अनुशार)

बनाने कि विधि:-

सबसे पहले तरबूज को छीलकर उसका लाल वाला भाग छोटा छोटा काट ले | ताकि उसका जूस बनाने में ज्यादा परेशानी ना हो |

फिर इसे मिक्सी के जार में डाले और उसमे पुदीना पत्ता और नमक डाल दे |

फिर उसको 2 मिनट तक मिक्सी में पीस ले |

फिर उसको छान ले ताकि उसका बीज निकल जाए |

और अब उसे सर्विंग ग्लास में निकाल ले |अगर आप चाहे तो उसे पुदीने के पत्ते से या किसी और चीझ से डेकोरेट भी कर सकते है |

सुझाव:-
तरबूज रसीला और लाल ले |

अगर आपका तरबूज मीठा नहीं है तो आप उसमे थोड़ा सा चीनी भी मिला सकते है |

अगर आपको ठंडी जूस चाहिए तो उसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दे | आइस क्यूब का इस्तेमाल बिलकुल ना करे | नहीं तो जूस का टेस्ट बदल जायेगा |
और वो पानी जैसे लगने लगेगी |

तरबूज के जूस बनने के बाद इसे 10 मिनट के अंडर ही पी ले नहीं तो ये खतरनाक शाबित हो सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *